Tuesday, June 28, 2011

14-Jun-2011


Q:Mai B.Sc. 2nd year ka student hun, mere ek sir ne concentration ke liye mujhe meditation ki salah di, lekin Jab bhi meditation karne ki koshish karta hun uban hone lagti hai. Kya meditation ki jagah kuchh aur nahin kiya ja sakta hai Jo vaisa hi benefits de?
Rajeev Ranjan, Varanasi

A: आपके सर की सलाह बिलकुल ठीक है, concentration के लिए ध्यान बहुत अच्छा है. आप सुदर्शन क्रिया सीखिए, उससे concentration में बहुत फरक आ जाता है, ध्यान भी आसान हो जाता है. ध्यान खाली पेट करना चाहिए. ध्यान से पहले आप कुछ शारीरिक व्यायाम कर लें जैसे एक मील की दौड़ या आठ बार सूर्य नमस्कार. अपनी दोनों हथेलियों को आँखों के सामने रखते हुए ७-८ लंबी गहरी सासें लें और छोडें. उसके बाद ध्यान करें. आप Guided Meditation की CD के साथ भी ध्यान कर सकते हैं.

Q: Mujhe business me lakhon ka nuksan hua hai. Nuksan sirf paisa ka nahin balki mere confidence ka bhi hua hai. Dobara paise invest karne ki meri himmat nahi ho rahi hai, lekin mere pas dusra rasta bhi nahin hai. Samajh nahi aa raha kya karun.
Naveen Srivastava, Lucknow

A:भूतकाल में जो हो गया उसे अपनी तकदीर मानें, और भविष्य को अपना पुरुषार्थ. पैसे को invest करने से पहले सभी पहलुओं को समझ कर पूरे दिमाग का इस्तेमाल करें. अपने risk को minimize करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति या financial adviser की सलाह भी लें. फिर invest करने के बाद दिल में सच्ची प्रार्थना रखिये. मन positive होता है तो results भी positive होते हैं.

Q: Main Bank employee hun, aksar office ka tension mai family members par utar deta hun. Kai bar mai sochkar jata hun aaj cool rahunga phir bhi chhoti-chhoti bat par irritate ho hi jata hun. Mai cool rahana chahata hun. Kya aisa possible hai?
Prakash, Jamshedpur

A: ऑफिस के काम को दिमाग से संभालना चाहिए और संबंधों को दिल से. इसका विपरीत करने से समस्या पैदा हो जाती है. ऑफिस से घर आते वक्त अपने दिमाग से दिल तक पहुँच जाइए. प्रेम और करुणा हमारे मन को ठंडा रखने के air conditioner हैं. अगले कुछ दिनों के लिए छोटी-छोटी बातों के लिए उन सब लोगों की दिल से तारीफ़ करिये जिन की वजह से आप के जीवन में थोड़ा सा भी आराम मिल रहा है – चौकीदार, माली, दूधवाले को भी. संगीत भी आप की मदद करेगा.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home