21-Jun-2011
Q:मन की शांति के लिए क्या करना चाहिए ?
राकेश सिन्हा . रांची
A:Meditation करना सीखिए . शांति शांति शांति तीन बार बोलते हैं क्योंकि हमें physical, mental, और spiritual तीनों levels पर शांति चाहिए . मन की व्याकुलता का बीज कोई न कोई इच्छा है . उसे पहचानें . आपको लगता है की कि उस इच्छा से आपको ख़ुशी मिलेगी परन्तु वह आपके जीवन के आनंद को कम कर रही है . आप अपने मन की बातों को लिख कर किसी मंदिर में या जहाँ भी आप की आस्था हो वहां अर्पित कर दिया करें .
Q:सभी मुझे genius मानते हैं . मैं 12th में 85% मार्क्स भी लायी लेकिन मेरा IIT में selection नहीं हुआ . मैं बहुत टूट चुकी हूँ . मेरा inner strength कहाँ गया समझ में नहीं आ रहा है . कई बार मैं बहुत अकेला फील करती हूँ .
रागिनी सिंह , मेरठ
A:कर्मों पर हमारा अधिकार है , फल पर नहीं . आप professional career counselling लेकर अपने लिए best option choose करें . Entrance exam के लिए आप अपना 100 % लगायें . आप अपने शहर के 10 सबसे अधिक successful लोगों की educational qualification चेक करिए . सफलता के लिए IIT सहायक ज़रूर हो सकती है परन्तु आवश्यक नहीं . मैं भी IIT Kanpur से हूँ - पर आज मैं अपने सभी classmates को successful नहीं कह सकता हूँ . सच्ची मुस्कान , दूसरों के लिए care एंड compassion को मैं सफलता मानता हूँ .
Q: मैं चाहता हूँ की present को enjoy करूँ लेकिन होता इसका उल्टा है . कभी पुरानी बातों में खो जाता हूँ तो कभी future के बारे में सोचकर परेशान हो जाता हूँ . Present को enjoy करने का तरीका क्या है ?
संदीप शर्मा , कानपूर
A:पहले तो मैं आप को बधाई देता हूँ की आप इस के प्रति aware हैं कि मन को खुश रखने के लिए इसका present में होना आवश्यक है . ज्यादातर लोग तो यह बात जानते ही नहीं हैं और past की गलतियों या future की चिंता में ही उलझे रहते हैं . इस awareness से आपका आधा काम हो जायेगा . 10min आँखें बंद करके मन को past या future में जानें की खुली छूट दे दीजिये . आप अपने विचारों को लेबेल लगाते जायें की वे past के हैं या future के . फिर साँसों की गति पर ध्यान दीजिये . कुछ देर अपने साथ शांत बैठ कर आँखें खोलें और present को इश्वर से मिला present मान कर enjoy करें . आर्ट ऑफ़ लिविंग course में सिखाई गयी सुदर्शन क्रिया इसके लिए बहुत अच्छी है .
Labels: Present Peace Exam

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home